फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The work done during the tenure of the administrator will be investigated

प्रशासक कार्यकाल में हुए कामों की होगी जांच, बनकटा गांव का कोटा निरस्त

Sun, 19 Dec 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,The work done during the tenure of the administrator will be investigated
ाकियू की पुचायत में किसानों से वार्ता करते सदर एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। भाकियू की मांगों को मानकर जिला प्रशासन ने शनिवार को अनिश्चितकालीन धरना खत्म करा दिया। इसके तहत एसडीएम ने बनकटा की सरकारी राशन की दुकान को निरस्त कर दिया। इसके साथ ही प्रशासक कार्यकाल में हुए कामों और किए गए भुगतान की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में प्रशासक कार्यकाल में की गई अनियमितता की जांच कराने का मुद्दा भाकियू ने उठाया। इसके साथ ही बनकटा गांव के कोटेदार पर धांधली का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसके अलावा, क्रय केंद्रों में धान की तौल और समय पर भुगतान कराने की मांग की गई। क्षेत्र की पारस डेयरी में किसानों के रुपये फंसे हैं, उसका भुगतान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं समस्याओं को लेकर भाकियू ने अनिश्चितकालीन धरना बुधवार से शुरू किया था। गुरुवार को डीपीआरओ और एसडीएम सदर धरनास्थल पर पहुंचे लेकिन बात नहीं बनी।
शनिवार को एसडीएम नंदप्रकाश मौर्य दोबारा ब्लाक पहुंचे और एक-एक समस्या पर बिंदुवार चर्चा की। उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया। सभी समस्याओं को पांच जनवरी तक हल कराने के आश्वासन पर भाकियू ने धरना समाप्त किया।

इसके बाद एसडीएम ने बनकटा का कोटा निरस्त कर दिया। इस मौके पर महासचिव प्रीतम सिंह, सोनू सिंह, भानू पटेल, बउवन शुक्ला, घनश्याम गुप्ता, शिवजीत चौहान, नरसिंह, पुत्तन सिंह, तिलक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed