फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The truck overturned uncontrollably, jammed the highway for two hours

ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो घंटे लगा जाम

Wed, 22 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,The truck overturned uncontrollably, jammed the highway for two hours
हाइवे पर पलटे ट्रक को सड़क से हटाती क्रेन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मौहार नहर पुल के पास सोमवार रात चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देखकर ढाबा कर्मी मौके पर पहुंचे और चालक-खलासी को केबिन तोड़कर बाहर निकाला। इस बीच हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने डायवर्जन कराके यातायात बहाल कराया। करीब दो घंटे तक रात को जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ट्रक झांसी से इलेक्ट्रिक सामान लेकर बनारस जा रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर मौहार नहर पुल के पास पहुंचा था। ट्रक चालक सचेंद्र निवासी केवई ललितपुर को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन

लोगों ने फंसे चालक और खलासी महेंद्र निवासी किदवईनगर कानपुर को बाहर निकाला। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और हाईवे पर डायवर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद धीरे-धीरे यातायात चालू हुआ। सुबह जेसीबी और हाइड्रा मशीन लगाकर क्षतिग्रस्त ट्रक को किनारे कराया गया। थानाध्यक्ष अनुरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि ट्रक को हटवाने के बाद पूरी तरह से यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed