फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The responsibility of vaccination given to ADM and PD also

एडीएम और पीडी को भी दी गई वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी

Tue, 16 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,The responsibility of vaccination given to ADM and PD also
जिला अस्पताल में महिला को कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कोरोना वैक्सीनेशन की गति धीमी होने पर मंडलायुक्त संजय गोयल ने नाराजगी जताई है। इसके बाद डीएम अपूर्वा दुबे ने वैक्सीनेशन की कमान खुद संभाल ली है। उन्होंने वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी एडीएम और पीडी को सौंपी है। सीएमओ पहले से ही इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के लोग विशेष रूप से प्रशासन की निगाह में हैं। वैक्सीन से अब कहीं कोई वंचित न रह जाए, इसके लिए आज 16 और 18 नवंबर को जिले भर में ब्लाकवार वृहद शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही घर-घर अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते दिनों मंडलायुक्त संजय गोयल जनपद के निरीक्षण पर आए थे। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जिले में वैक्सीनेशन का काम बहुत धीमा मिला। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो जिले में 60 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग के 35.48 प्रतिशत, 45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के 34.21 प्रतिशत और 18 से 44 आयु वर्ग के महज 16.8 प्रतिशत लोगों को ही दूसरी डोज मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन हालातों से उबरने के लिए डीएम ने स्वास्थ्य महकमे के साथ-साथ राजस्व और विकास विभाग के अधिकारियों की टीम को भी लगा दिया है। यह टीमें ग्राम प्रधान से लेकर सचिवों, आशा बहुओं और आंगनबाड़ी तक की सहायता से घर-घर सर्वे कर वैक्सीनेशन की जमीनी हकीकत पता करेंगी।

अलग-अलग आयुवर्ग के आंकड़े
-----------------------------------
60 वर्ष से अधिक आयु वाले
लक्ष्य - 238849
पहली डोज वाले - 195440 - 81.8 प्रतिशत
दूसरी डोज - 84754 - 35.48 प्रतिशत
----------------
45 से 60 वर्ष तक की आयु वाले
लक्ष्य - 368593
पहली खुराक - 312134 - 84.68 प्रतिशत
दूसरी खुराक - 126091 - 34.21 प्रतिशत
............................
18 से 44 वर्ष तक आयु वाले
लक्ष्य - 1270320
पहली खुराक - 727607 - 57.2 प्रतिशत
दूसरी खुराक - 214330 - 16.8 प्रतिशत
----------------------------------
यहां लगेंगे शिविर
- नगरीय क्षेत्र के जिला चिकित्सालय महिला/पुरूष, आयुष विंग, राधानगर, विनोवा नगर, पक्का तालाब ।
- ब्लॉक असोथर के असोथर, सरायं खालिस, मुत्तौर, टीकरी, सरकंडी ।
- ब्लॉक बहुआ के बहुआ, गाजीपुर ।
- ब्लाक भिटौरा के भिटौरा, हुसेनगंज, मवई,
- ब्लाक हसवा के हसवा, सांतो ।
- ब्लाक तेलियानी के तेलियानी ।
- ब्लाक गोपालगंज के गोपालगंज, औंग ।
- ब्लॉक खजुहा के खजुहा, बिन्दकी, जाफरगंज ।
- ब्लॉक देवमयी के देवमयी, जहानाबाद ।
- ब्लॉक अमौली के अमौली ।
- ब्लाक विजयीपुर के विजयीपुर ।
- ब्लॉक धाता के धाता, जहांगीर नगर, गौरा, पौली, कोट, खागा के खागा में एवं ब्लॉक हथगाम के हथगाम , इटौली, संवत, छिवलहा के सीएचसी/पीएचसी/एपीएचसी/एपीएचसी में वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed