{"_id":"61c223a1fba5fa05fe6f9367","slug":"fathepur-news-the-miscreants-ran-away-leaving-the-kidnapped-student-fatehpur-news-knp6707626169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने छात्र को अगवा कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने छात्र को अगवा कर छोड़ा
विज्ञापन
नितिन सिंह। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा हाईवे से सड़क किनारे लघुशंका कर रहे एक छात्र को सोमवार शाम कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने नाकेबंदी की।
इधर छात्र का भाई बाइक से कार से पीछा कर रहा था। यह देख बदमाश छात्र को छोड़ कर भाग निकले। छात्र के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
थरियांव के फरीदपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र विपिन सिंह और नितिन सिंह अचाकापुर गांव बुआ के घर गए थे। विपिन ने बताया कि बाइक से छोटे भाई नितिन के साथ सोमवार शाम को वह लौट रहा था।
बिलंदा के पास लघुशंका करने के लिए छोटे भाई ने बाइक रुकवाई। इस बीच एक कार आकर रुकी, उससे नीचे उतरे कुछ लोगों ने भाई को पकड़ कर गाड़ी में डाल लिया।
यह देख उसने बीजेपी नेत्री विजय लक्ष्मी साहू की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही वह भी बाइक से कार का पीछा करने लगा। हाईवे पर उसरैना के पास देहुली मोड़ के पास भाई को छोड़कर कार सवार भाग निकले।
विज्ञापन
नितिन ने बताया कि कार सवार तीन लोग थे। शोर मचाने पर उन्होंने भाई को मारापीटा भी है। घटना से परिवार में दहशत का माहौल है। कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही है।
भाजपा नेत्री ने बताया कि उन्होंने मामले की एसपी को सूचना दी थी। जिसके बाद फोर्स हाईवे पर चेकिंग करने लगा था। इस पर बदमाश छात्र को छोड़कर भागे निकले।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि हाईवे पर चेकिंग लगाई गई थी। जिसके बाद छात्र सकुशल मिल गया है। मामले की जांच की जा रही है।