{"_id":"617ff17a872a582b36498629","slug":"fathepur-news-the-lover-threw-the-woman-in-the-ganges-fatehpur-news-knp6616679158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को प्रेमी ने गंगा में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को प्रेमी ने गंगा में फेंका
विज्ञापन
हुसैनगंज। महिला को उसके प्रेमी ने सोमवार सुबह डलमऊ गंगा पुल से नीचे फेंक दिया। महिला तैरकर किनारे पहुंची। इसके बाद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाक्षेत्र एक गांव की 40 वर्षीय महिला ने बताया कि वह करीब छह माह पहले गांव के 25 वर्षीय पवन दीक्षित के साथ गुजरात के सूरत चली गई थी। वह पति-पत्नी की तरह सूरत में रहते थे।
15 दिन पहले वह सूरत से लौटी थी। प्रेमी के साथ पक्का तालाब स्थिति एक गेस्ट हाउस में रुकी थी। सोमवार सुबह प्रेमी ने सूरत चलने की बात कही। दोनों बाइक से निकले थे। डलमऊ गंगा पुल पहुंचे।
विज्ञापन
पुल के पास आराम करने की बात कही। इसके बाद प्रेमी ने पुल से उसे धक्का दे दिया। वह तैरकर बारि गांव में किनारे पहुंची। उसकी चीख पुकार पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेम संबंध में महिला युवक के साथ रहती थी। उनके बीच विवाद होने पर घटना हुई है। महिला पूरी तरह स्वस्थ है।
आरोपी युवक व उसके सहयोगी प्रदीप दिवाकर निवासी फरसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला की एक बेटी शादीशुदा है और तीन बेटे हैं। उसका मेडिकल कराया जा रहा है।