{"_id":"6220bb8f65800b7b3043b3e9","slug":"fathepur-news-the-head-of-the-old-man-standing-outside-the-house-was-broken-serious-fatehpur-news-knp68352788","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़े वृद्ध का सिर फोड़ा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़े वृद्ध का सिर फोड़ा, गंभीर
विज्ञापन
खागा। गुरुवार की दोपहर घर के बाहर खड़े एक वृद्ध को गांव के एक युवक ने पीटा और सिर पर ईंट से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। मारपीट में युवक की पत्नी भी शामिल रही। घायल वृद्ध ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के देवउवापुर मजरे संवत गांव निवासी गिरधारी (70) गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव का एक युवक वहां आया और गिरधारी को किसी बात को लेकर गाली देने लगा।
इससे पहले की गिरधारी कुछ समझता युवक ने उसे पीट दिया। शोरगुल सुनकर युवक की पत्नी वहां आ गई और उसने भी मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान युवक ने ईंट उठाकर गिरधारी के सिर पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
जिससे उसका सिर फट गया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया। गिरधारी ने गांव के युवक व उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।