{"_id":"617af771aa72f01e02323dfe","slug":"fathepur-news-ten-thousand-rupees-looted-by-beating-tiles-artisan-fatehpur-news-knp6610009185","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल्स कारीगर को पीटकर दस हजार की लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइल्स कारीगर को पीटकर दस हजार की लूटे
विज्ञापन
थरियांव। शहर से काम करके घर लौट रहे टाइल्स कारीगर को बुधवार रात बदमाशों ने मारपीट कर नगदी लूट ली। घायल को परिजनों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रामपुर थरियांव के मुसईपुर निवासी कमलेश प्रजापति टाइल्स फिटिंग का काम करता है। वह शहर से काम निपटाने के बाद बाइक से बुधवार रात घर जा रहा था। थाना क्षेत्र के कुतुवापुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया।
लूटपाट का विरोध करने पर बाइक सवार पर डंडे से प्रहार किया। बाइक सवार ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। यह देख बाइक सवार बदमाश उसकी जेब से दस हजार रुपये लूटकर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।