फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Tej Kumari, Bittan gave voice to women power

तेज कुमारी, बिट्टन ने महिला शक्ति को दी थी आवाज

Wed, 12 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Tej Kumari, Bittan gave voice to women power
फतेहपुर/खागा। 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने आधी आबादी को 40 फीसदी टिकट देने की बात की है तो सपा और भाजपा ने हाईकमान के निर्णय पर सब छोड़ रखा है। अब बात करें कि खागा तहसील क्षेत्र की दो विधानसभा हुसैनगंज और खागा में महिलाओं को टिकट कब मिला, तो इसकी शुरूआत 1985 से होती है।
विज्ञापन

चुनावी इतिहास की बात करें तो वर्ष 1951 में जब विधानसभा चुनाव हुए तो खागा और किशनपुर सीट इस नाम से नहीं जानी जाती थी। इसे खागा उत्तरी (खागा व हुसैनगंज क्षेत्र) और खागा दक्षिणी (किशनपुर, धाता, खखरेरू) के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन

1956 के विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों को नाम मिला। इसमें खागा और किशनपुर सीटें बनी और किशनपुर को सुरक्षित सीट घोषित किया गया। वर्ष 1985 में किशनपुर सुरक्षित सीट से दो महिला उम्मीदवार इस चुनाव में सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दोनों महिलाएं चुनाव नहीं जीत सकी थी। वर्तमान में खागा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की कृष्णा पासवान विधायक हैं। (संवाद)
कब चुनाव में मैदान में आई महिला प्रत्याशी
- वर्ष 1985 में किशनपुर सुरक्षित सीट से तेज कुमारी (आई.सी.जे.) इंडियन नेशनल कांग्रेस (जे.) से उम्मीदवार बनीं थी। उन्हें कुल 149 वोट मिले थे। तेज कुमारी के अलावा जनक दुलारी उर्फ बिट्टन निर्दलीय प्रत्याशी थी, जिन्हें 62 वोट मिले थे।
- वर्ष 1991 में खागा विधानसभा चुनाव में लोक दल से अंशू उर्फ रेखा रानी प्रत्याशी के रूप में सामने आई थी। उन्हें 756 वोट मिले थे।
- वर्ष 2002 में किशनपुर सुरक्षित सीट पर भाजपा से कृष्णा पासवान प्रत्याशी बनी और चुनाव जीतकर चर्चा में आई। उन्हें 27274 वोट मिले। इसी चुनाव में शिवकुमारी को 3492 व सावित्री देवी को 862 वोट मिली थी। शिव कुमारी राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से उम्मीदवार थी।
- वर्ष 2007 में खागा विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी से केतकी देवी उम्मीदवार थी, उन्हें 1616 वोट मिले थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में देवकली को 651 वोट मिले। जबकि किशनपुर सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा पासवान को 33490 वोट मिले थे और वह मुरलीधर से हार गई थी। उनके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी गीता देवी भी प्रत्याशी थी, जिन्हें 1843 वोट मिले।
- वर्ष 2012 में खागा से कृष्णा पासवान भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीती उन्हें 59234 वोट मिले। किशनपुर सीट का विलय खागा में हुआ और उत्तरी भाग को हुसैनगंज सीट बनाया गया। यहां पर लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर रेखा पासवान व पुष्पा अग्रहरि प्रत्याशी बनी। पुष्पा अग्रहरि तृणमूल कांग्रेस से उम्मीदवार थी। रेखा को 3797 और पुष्पा को 1286 वोट मिले थे।

- वर्ष 2017 के चुनाव में खागा से कृष्णा पासवान भाजपा से विजयी हुई। उन्हें 94954 वोट मिले। इसी तरह से हुसैनगंज में कांग्रेस के टिकट पर महिला प्रत्याशी ऊषा मौर्या ने चुनाव लड़ा। जिन्हें 55002 वोट मिले थे।
वर्षवार प्रत्याशी की संख्या व महिला उम्मीदवार
-------------------------
वर्ष - विधानसभा - कुल प्रत्याशी - महिला
----------------------------------
1951 खागा उत्तरी 07 0
खागा दक्षिणी 13 0
1956 किशनपुर 07 0
खागा 06 0
1962 किशनपुर 03 0
खागा 05 0
1967 किशनपुर 11 0
खागा 03 0
1969 किशनपुर 04 0
खागा 07 0
1974 किशनपुर 06 0
खागा 11 0
1979 किशनपुर 06 0
खागा 08 0
1980 किशनपुर 08 0
खागा 10 0
1985 किशनपुर 13 2
खागा 14 0
1989 किशनपुर 07 0
खागा 17 0
1991 किशनपुर 07 0
खागा 16 1
1993 किशनपुर 06 0
खागा 16 0
1996 किशनपुर 07 0
खागा 06 0
2002 किशनपुर 13 3
खागा 13 0
2007 किशनपुर 12 2
खागा 15 2
2012 हुसैनगंज 12 2
खागा 14 1
2017 हुसैनगंज 12 1
खागा 07 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed