फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Teenager dies after being hit by high tension line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Mon, 29 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Teenager dies after being hit by high tension line
संजय की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
थरियांव। पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रहा किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हाशिमपुर भेदपुर निवासी स्व.बुद्धा लोधी का 14 वर्षीय बेटा संजय रविवार को अपने साथियों के साथ जंगल में बकरी चराने गया था। जहां वह पत्ते तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन

पत्ते तोड़ने समय वह पेड़ पर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया। हादसा देखकर उसके दोस्तों ने उसके घर पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां सुरजकली, बहन विमला, माधुरी, सविता का हाल बेहाल हो गया। मृतक का बड़ा भाई लवकुश ट्रक ड्राइवर है। वह ट्रक लेकर गैर प्रांत गया है। उसके आने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed