{"_id":"618d18cb4b5b6a7c747d928f","slug":"fathepur-news-student-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-fatehpur-news-knp663233767","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
राघव सिंह की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। वाहन की टक्कर से घायल इंटर के छात्र की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
औंग थानाक्षेत्र के गांव रामपुर निवासी कृष्णपाल सिंह का 18 वर्षीय पुत्र राघव सिंह सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज में 12वीं का छात्र था। वह बुधवार सुबह साइकिल से मौहार गांव जा रहा था।
हरदौरपुर गांव के सामने हाईवे पर किसी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। सड़क पर गिरने से उसके सिर पर गहरी चोटें आई थीं। चौडगरा पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया था। बुधवार रात छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई राजा है। मां गुड़िया देवी बदहवास दिखीं। गुरुवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज में शोकसभा के बाद अवकाश कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कानपुर में हुआ है। तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।