{"_id":"61c9bba55f4cf85a6f774e13","slug":"fathepur-news-student-dies-in-truck-collision-fatehpur-news-knp67192957","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत
विज्ञापन
गोपालगंज अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। स्कूल से घर लौट रही छात्रा को सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए पीएचसी गोपालगंज लाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अहिरनखेड़ा गांव निवासी रामकुमार की बेटी दीपिका उर्फ क्षमा (15) स्व.हरबंश सिंह इंटर कॉलेज रेवाड़ी में कक्षा 10 की छात्रा थी।
वह सोमवार दोपहर स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी। हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा मोड़ पर कानपुर से प्रयागराज जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
हादसा देखकर साथ की छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में छात्रा को एंबुलेंस से लोग पीएचसी गोपालगंज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
मृतका आठ बहनों में पांचवें नंबर की थी। पीएचसी में मां सुशीला का रो-रोकर बदहवास दिखी। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।