{"_id":"61d57dba09dbea41867dcfcc","slug":"fathepur-news-soldier-s-wife-molested-assaulted-fatehpur-news-knp673580186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की पत्नी से छेड़खानी,मारपीट की दंपती पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की पत्नी से छेड़खानी,मारपीट की दंपती पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फतेहपुर। सिपाही की पत्नी से छेड़खानी और मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दंपती पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की पत्नी पर फर्जी मुकदमे में सिपाही को फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने का भी आरोप लगा है।
झांसी जिले का रहने वाला एक सिपाही पत्नी के साथ किराये पर शहर के एक मोहल्ले में रहता था। कुछ दिनों से वह पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहने लगा है।
सिपाही की पत्नी का आरोप है कि किराये के घर में रहने के दौरान आठ नवंबर 2021 को पड़ोसी किरायेदार कुलदीप सिंह निवासी अकीलाबाद दरियाबाद थाना ललौली उसे अकेला देखकर कमरे में घुस आया था।
उसके साथ छेड़खानी करने लगा और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। हमले में वह घायल हो गई। जिसके बाद आरोपी की पत्नी राधा देवी हंसिया लेकर आ गई।
विज्ञापन
उसने भी गालियां देते हुए मारपीट की। छीना झपटी में उसकी सोने की चेन और गले का पैंडल गिर गया। आरोपी की पत्नी ने चार लाख रुपये की मांग की है, वरना पति (सिपाही) को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।
आरोपी कुलदीप को तहरीर में सजायाफ्ता और आपराधिक किस्म का बताया है। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामला पुराना है। एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी।