फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Silt cleaning was done eight km in Khaga and Haswa Rajbha

खागा व हसवा रजबहा में आठ किमी कम कराई गई सिल्ट सफाई

Sat, 04 Dec 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Silt cleaning was done eight km in Khaga and Haswa Rajbha
खागा रजबहा का निरीक्षण करतीं डीएम अपूर्वा दुबे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डीएम के निरीक्षण में नहरों में हुई सिल्ट सफाई की पोल खुल गई। खागा रजबहा में प्रस्तावित सिल्ट सफाई से पांच किमी काम कर कराया गया।
विज्ञापन

वहीं हसवा रजबहा में तीन किमी सिल्ट सफाई का काम कम कराया गया। डीएम अपूर्वा दुबे ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों को प्रस्तावित सिल्ट सफाई के हिसाब से नहर में पानी आने के पहले शत प्रतिशत सिल्ट सफाई का काम कराने के निर्देश दिए।
नहरों की सिल्ट सफाई में खानापूरी करने की खबर अमर उजाला में 20 नवंबर और एक दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने सुधि ली।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे ने सिल्ट सफाई कराए गए रजबहा व माइनरों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। शुक्रवार को वह खुद रामगंगा नहर के खागा रजबहा शाखा का निरीक्षण करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा रजबहा में 27.52 किमी सिल्ट सफाई के लिए प्रस्तावित किया गया, लेकिन मौके पर सिर्फ 22.25 किमी की सिल्ट सफाई कराई गई। खागा रजबहा में 5.27 किमी सिल्ट सफाई कम कराई गई।
वहीं हसवा रजबहा में 26.534 किमी सिल्ट सफाई प्रस्तावित रही, जिसके सापेक्ष 23.500 किमी सिल्ट कराई गई, जिसमें तीन किमी सिल्ट सफाई का काम कम हुआ है।
डीएम ने निर्देश दिया कि मानक के अनुसार शत प्रतिशत सिल्ट सफाई का काम नहर में पानी आने से पहले करा लिया जाए। ताकि टेल तक पानी आसानी से पहुंच सके और किसानों को सिंचाई का पानी मिले।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता नंदजी गुप्ता, सहायक अभियंता शिवम श्रीवास, अवर अभियंता अर्चना कुशवाहा, अर्चना वर्मा, अरविंद कुमार मौजूद रहे। वहीं जिला विकास अधिकारी अशोक कुमार निगम ने शाह रजबहा की शाखाओं का निरीक्षण किया। सिल्ट सफाई की रिपोर्ट तैयार कराई, जिसको डीएम को देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed