फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Salary of four doctors found absent in PHC stopped

बहुआ पीएचसी में गैरहाजिर मिले चार डॉक्टरों का वेतन रोका

Thu, 28 Oct 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Salary of four doctors found absent in PHC stopped
बहुआ पीएचसी में निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से बातचीत करतीं डीएम अपूर्वा दुबे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए डीएम अपूर्वा दुबे ने बुधवार की सुबह बहुआ प्राथमिक अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां आरबीएसके टीम के डॉ. सैयद एनुल हक, डॉ.पुनीत गुप्ता, डॉ.शिवांगी गुप्ता व डॉ. राजेश गुप्ता बिना सूचना के अनुपस्थिति मिले। डीएम ने सभी का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के लिए अस्पताल में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। इसके साथ ही आवश्यक दवाओं का फ्लैैक्श बोर्ड बनवाकर बाहर परिसर में लगाया जाए।
विज्ञापन

आरबीएसके टीम के डाक्टरों से ओपीडी का भी काम कराएं। उन्होंने प्रसव कक्ष में उपकरणों को सफाई के साथ व्यवस्थित तरीके से रखने को कहा। इसके साथ ही परिसर में बनी इमारत को तीन दिन में निस्तारण करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज देना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को भी कहा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एसपी जौहरी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विमलेश कुमार, डॉ. अमृतेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed