फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Sadhvi took cognizance, Shiv Bahadur will be out of direction

साध्वी ने लिया संज्ञान, दिशा से बाहर होंगे शिवबहादुर

Thu, 28 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Sadhvi took cognizance, Shiv Bahadur will be out of direction
23 अक्टूबर को प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला अनुश्रवण समिति यानी दिशा की बैठक में शामिल किए गए तथाकथित संभ्रांत नागरिक को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री और जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रकरण को संज्ञान में लिया है। उन्होंने बताया कि उनके पास संबंधित व्यक्ति की सिफारिश तथ्यों को छिपाकर की गई थी। इसकी वजह से यह चूक हुई।
अमर उजाला ने इस मुद्दे को 23 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें दिशा की बैठक में सरकारी जमीन कब्जाने और पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद शिव बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति को शामिल किए जाने का मुद्दा उजागर किया था।
विज्ञापन

खबर में यह तथ्य दिए गए थे कि हसवा ब्लाक की सेमरा ग्राम पंचायत के प्रधान शिव बहादुर सिंह ने शहर के लोधीगंज में अधिग्रहित की हुई सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। जिसे गिराने के आदेश भी हुए हैं और कभी भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी मामला प्रकाश में आया था कि उनके खिलाफ थरियांव थाने में एक एफआईआर भी दर्ज है। फिर भी उन्हें संभ्रांत नागरिक मानकर दिशा की बैठक में शामिल करा लिया गया था।
हालांकि इस विषय पर शिव बहादुर सिंह ने बताया था कि जमीन एनएचएआई की नहीं, उनकी है और इसका प्रकरण हाईकोर्ट में चल रहा है। इधर, पूरा प्रकरण केंद्रीय राज्यमंत्री और दिशा की बैठक की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के संज्ञान में आया तो उन्होंने बताया कि शिव बहादुर पर लगे आरोपों के बारे में जानकारी नहीं थी।

तथ्य छिपाकर उनसे सिफारिश कराई गई। वह शिव बहादुर को जानती भी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि शिव बहादुर सिंह को तत्काल प्रभाव से दिशा की समिति से बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed