फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Report sent for cancellation of arms license of the killer

प्रयागराज में महिला के हत्यारोपी का जिले से शस्त्र लाइसेंस जारी

Sun, 16 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Report sent for cancellation of arms license of the killer
फतेहपुर। प्रयागराज में महिला की हत्या करने के आरोपी को जिले से शस्त्र लाइसेंस जारी हुआ था। आरोपी के शस्त्र निरस्तीकरण करने की रिपोर्ट जिला पुलिस को मिली है। हत्यारोपी गाजीपुर थाने का रहने वाला है।
विज्ञापन

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा स्थित दो मंजिला मकान में चार भाई करण शुक्ला, अभिमन्यु शुक्ला, राजेश और सुरेश हिस्सेदार हैं। यह लोग मूल रूप से गाजीपुर थाना क्षेत्र के लिलरा गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सुुरेश फतेहपुर में रहते हैं, उनके हिस्से पर किरायेदार संगीता सोनी परिवार के साथ रहती थीं। किरायेदारी के विवाद में अभिमन्यु शुक्ला ने 13 जनवरी को लाइसेंसी पिस्टल से संगीता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमनगंज पुलिस को अभिमन्यु शुक्ला के पास से लाइसेंसी राइफल भी बरामद की थी। पुलिस ने राइफल की जांच की। राइफल का लाइसेंस फतेहपुर से करीब 15 साल पहले जारी हुुआ था।

राइफल के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए प्रयागराज पुलिस ने जिला प्रशासन को पत्राचार किया है। धूमनगंज प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है। इधर, गाजीपुर थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि थाने से रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed