{"_id":"61c1d8f772a40322b32e736c","slug":"fathepur-news-report-of-attempt-to-murder-on-five-in-laws-including-wife-fatehpur-news-knp670762391","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी समेत पांच ससुरालीजनों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी समेत पांच ससुरालीजनों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्नी समेत पांच ससुरालियों पर जहर खिलाकर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की है।
कौशांबी जिले के सैनी थाने के कौरू गांव निवासी राजेश कुमार की शादी फतेहपुर के राधानगर निवासी दुर्गा प्रसाद की पुत्री गीता देवी के साथ हुई थी। राजेश का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी उसे परेशान करने लगी।
उसने आत्महत्या करने की धमकी देकर परिवार को फंसाने की बात कही। इसके बाद वह पत्नी के साथ फतेहपुर में आकर रहने लगा। यहां पत्नी, सास कमला, ससुर दुर्गा प्रसाद, साले अवधेश और राजू उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
उसे तलाक देने के लिए मजबूर करने लगे। आठ जुलाई की रात पत्नी ने जान से मारने के लिए उसके खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। उसकी हालत बिगड़ गई।
बेहोशी की हालत में उसे देवीगंज पुल के नीचे छोड़कर ससुराली भाग निकले। उसने किसी तरह अपने रिश्तेदार को मोबाइल के जरिए सूचना दी। उन लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना की पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद उसके कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।