फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Purchase stopped for two days, paddy dumped in purchasing centers

दो दिन से खरीद बंद, क्रय केंद्रों में डंप हो गया धान

Sun, 02 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Purchase stopped for two days, paddy dumped in purchasing centers
फतेहपुर। हाट शाखा के क्रय केंद्रों में दो दिन से धान की तौल बंद है। ऐसे में जिन किसानों ने ऑनलाइन टोकन निकाल रखा था, उन्होंने क्रय केंद्र में धान डंप कर दिया है।
विज्ञापन

समय पर तौल न होने के कारण दो दिन में 260 किसानों के टोकन रद्द हो गए हैं। अब किसानों को फिर से आगे की तारीख में टोकन निकालना पड़ेगा। कड़ाके की ठंड में किसान अपने धान की रखवाली करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स, ऑफीसर्स एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर केंद्र प्रभारी शुक्रवार से हड़ताल पर हैं। इन केंद्र प्रभारियों को हाट शाखा क्रय केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हाट शाखा के 26 क्रय केंद्र हैं। धान बेचने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन टोकन लेना पड़ता है। टोकन में दर्ज तारीख पर किसानों के धान की तौल कराने का नियम है।
शुक्रवार को 120 किसानों के टोकन थे, जिन्हें धान की तौल करानी थी, लेकिन हड़ताल के कारण तौल नहीं हो सकी। दूसरे दिन 140 किसानों को धान बेचने का टोकन मिला था।
हड़ताल के कारण 260 किसानों के टोकन रद्द हो गए हैं। इन किसानों ने अपने धान को क्रय केंद्र में डंप कर दिया है, लेकिन धान की तौल तभी होगी, जब किसान ऑनलाइन टोकन दोबारा निकालेंगे।
इन 26 क्रय केंद्रों में 9100 क्विंटल रोज खरीद होनी चाहिए। इस हिसाब से दो दिन में 18200 क्विंटल धान की खरीद प्रभावित हुई।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश भारती ने बताया कि धान खरीद में बदलाव को लेकर चंदौली के किसानों ने खाद्य विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की है।
जबकि धान खरीद में बदलाव शासन स्तर से किए जा रहे हैं। इसका जिले के अधिकारियों से कोई लेना देना नहीं है। एक नियम से धान की खरीद कराई जाए, ताकि केंद्र प्रभारियों को दिक्कत न हो। प्रदेश संगठन के आवाहन पर हड़ताल जारी है। जब हड़ताल खत्म करने का आदेश संगठन की ओर मिल जाएगा, तो खरीद शुरू करा दी जाएगी।

हाट शाखा केंद्र प्रभारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल रही है। जिले के केंद्र प्रभारियों को बुलाकर कार्यालय में बैठक की गई है। संभवत: सोमवार से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। - अविनाश झा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed