{"_id":"61759a48dfacfa3d4434bd4e","slug":"fathepur-news-priority-given-to-committees-in-the-allocation-of-dap-fatehpur-news-knp6600416111","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी के आवंटन में समितियों को दी गई प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी के आवंटन में समितियों को दी गई प्राथमिकता
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएपी की किल्लत को दूर करने के लिए कृषि विभाग ने रैक से आ रही खाद का आवंटन कर दिया है। सहकारी समितियों को प्राथमिकता के तौर पर 80 फीसदी डीएपी दी जाएगी। 20 फीसदी डीएपी की बिक्री केंद्रों से होगी। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने डीएपी की आवंटन सूची डीएम कार्यालय भेज दी है।
रबी सीजन में फसलों की बुआई से पहले ही डीएपी की किल्लत शुरू हो गई है। किसानों को समितियों और इफ्को बिक्री केंद्रों में खाद नहीं मिल रही है।
इस समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की डिमांड इफ्को पारादीप से 2717.500 मीट्रिक टन डीएपी जिले को मिली है। जो सोमवार को रैक प्वाइंट पर आएगी।
यहां से डीएपी को डिमांड वाली समितियों और इफ्को के बिक्री केंद्रों में भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि आरकेवीवाई योजना से संचालित समितियों के लिए 145 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन किया गया है।
इसी प्रकार अन्य समितियों को 145 मीट्रिक टन, इफ्को सेवा केंद्र के लिए 120 मीट्रिक टन, केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड को 100 मीट्रिक टन, जिला सहकारी संघ को 70 मीट्रिक टन, पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र को 60 मीट्रिक टन, यूपी एग्रो को 45 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
इन सभी समिति के सचिवों व बिक्री केंद्र के दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि ई-पॉस से ही खाद की बिक्री करें। इसके बाद एक प्राइवेट डीएपी की रैक भी आ रही है। जिले के किसानों को फसल बुआई में डीएपी की किल्लत नहीं होगी।