फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Pramod was murdered in the rage of losing gambling

दो दिन से जुआ हारने की खुन्नस में किसान को मार डाला

Wed, 09 Feb 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Pramod was murdered in the rage of losing gambling
हत्यारोपी सानू। संवाद - फोटो : FATEHPUR
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव के किसान प्रमोद की हत्या के पीछे जुआ का विवाद सामने आया है। पुलिस ने मामले का मंगलवार शाम को खुलासा किया। इसके साथ ही नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन

चितौरा गांव निवासी प्रमोद दिवाकर किसान था। उसे रविवार शाम आरिफ निवासी ज्वालागंज, नईम और शानू निवासी सनगांव घर से लेकर गए थे। सोमवार सुबह गांव किनारे उसका शव सूखे तालाब में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

उसकी ईंट से कूंचकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 34 चोट आई हैं। सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को थानाध्यक्ष अरविंद सिंह की टीम ने मलवां से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आरिफ की चौगलिया में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। चितौरा गांव में उसके मामा रहते हैं। मामा के यहां कई लोगों के बीमार होने के कारण आरिफ करीब डेढ़ माह से चितौरा में रह रहा था।
मृतक जुआ खेलने का शौकीन था। मृतक और आरिफ, नईम और शानू अक्सर जुआ खेलने बाग जाते थे। पुलिस की पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह रविवार को पांच हजार रुपये प्रमोद से हार गया था।
उसके बाद सोमवार को भी 10 हजार रुपये उधार के तौर पर हार चुका था। मृतक प्रमोद रुपये मांगने लगे था। उसके पास रुपये नहीं थे। इसलिए नईम और शानू के सहयोग से उसने प्रमोद की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकले थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों को बुधवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी बोले, पुलिस की शह पर जुआ
मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में घटनास्थल की छानबीन करने एसपी राजेश सिंह पहुंचे। परिजनों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी के सामने ग्रामीणों ने जुआ को लेकर शिकायत की। इस पर एसपी ने मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। जुलाई माह में मृतक के यहां हुई चोरी के मामले में थानाध्यक्ष मलवां को मुकदमा दर्ज कर नए सिरे से जांच के आदेश दिए।

हत्यारोपी आरिफ। संवाद

हत्यारोपी आरिफ। संवाद- फोटो : FATEHPUR

हत्यारोपी नईम। संवाद

हत्यारोपी नईम। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed