फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Polling team reached home, 56 voted

खागा, हुसैनगंज के 56 मतदाताओं ने किया मतदान

Sat, 19 Feb 2022 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Polling team reached home, 56 voted
संग्रामपुर सानी गांव में मतदान करते दिव्यांग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। हुसैनगंज और खागा विधानसभा क्षेत्र में 80 साल से अधिक उम्र और दिव्यांग कुल 56 मतदाताओं ने शनिवार को मतदान किया। इसके लिए पीठासीन अधिकारी व अन्य कर्मचारी मतदाताओं के घर पहुंचे और बूथ बनाकर वीडियोग्राफी के बीच उनका मतदान कराया। यह मतदान बैलेट पेपर से कराया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांग व 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए इस चुनाव में विशेष व्यवस्था की। उनका मतदान घर पर ही कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को खागा और हुसैनगंज विधानसभा के कुल 56 ऐसे मतदाताओं का मतदान कराया गया। पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी और पी-2, पी-3 कर्मचारियों के अलावा पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि खागा विधानसभा क्षेत्र के खासमऊ, हरदो, खागा कस्बा, धाता, बमरौली, बुदवन सहित 26 गांवों में कुल 44 मतदाता और हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग, रजबाद, रायपुर मुआरी, जगजीवनपुर, सेमरहा के कुल 12 मतदाताओं का मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed