फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Police kept searching for the innocent in the pond, found it in the field

मासूम को तालाब में खोजते रही पुलिस, मिला खेत में

Thu, 04 Nov 2021 04:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Police kept searching for the innocent in the pond, found it in the field
बच्चे की तलाश में तालाब के किनारे मौजूद पुलिस व लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हथगाम। दिवाली की सुबह पुलिस को बच्चे के गायब होने की सूचना मिली तो फोर्स मौके पर पहुंच गई। आशंका के चलते बच्चे की तलाश एक तालाब में शुरू हुई, दोपहर तक खोजबीन चलती रही लेकिन बच्चा नहीं मिला।
विज्ञापन

इस बीच पता चला कि बच्चा एक खेत में खेल रहा है तो परिजन व पुलिस वहां पहुंची। बच्चे को सकुशल देख सब ने राहत की सांस ली।
शाहपुर गांव निवासी रविशंकर गुप्ता का दो वर्षीय पुत्र प्रिंस गुरुवार सुबह गायब हो गया। चर्चा हुई कि पिता जब ट्रैक्टर लेकर सुबह निकले तो उसी समय प्रिंस भी पीछे-पीछे निकला था।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव में खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। एसओ हथगाम अश्विनी सिंह मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कराई।
रविशंकर के घर के पास तालाब हैं। शंका के चलते पुलिस ने तालाब में जाल डलाया और खोजबीन शुरू कर दी। सुबह आठ बजे से दो बजे तक पुलिस तालाब में खोजबीन कराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों की जान आफत में रही। दो बजे के बाद अचानक किसी ने आकर बताया कि प्रिंस गांव के एक खेत में अकेले खेल रहा है। यह सुनकर पुलिस और परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि प्रिंस सकुशल खेल रहा है। यह देख सभी ने राहत की सांस ली।

प्रिंस। संवाद

प्रिंस। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed