{"_id":"617ec80f395be35523135ef2","slug":"fathepur-news-people-were-troubled-due-to-two-hours-of-jam-on-muradipur-bindki-road-fatehpur-news-knp6614932144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादीपुर-बिंदकी मार्ग दो घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादीपुर-बिंदकी मार्ग दो घंटे रहा जाम
विज्ञापन
चौडगरा। मुरादीपुर-बिंदकी रोड में अक्सर जाम की समस्या पैदा होती है। कभी ट्रक के एक्सल टूटने, तो कभी आड़े तिरछे वाहन खड़े होने से जाम लगता है। यह समस्या मुरादीपुर में नेशनल हाईवे में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दोनो तरफ सर्विस लेन न बना होने के कारण पैदा हो रही है।
रविवार की दोपहर आड़े तिरछे वाहन खड़े होने से सड़क पर जाम लग गया। बांदा की तरफ कानपुर और प्रयागराज जाने वाले वाहन दो घंटे तक जहां के तहां खड़े रहे।
दोपहर 12 बजे से दो बजे तक वाहन जाम में फंसे रहेे। कल्यानपुर पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। मुरादीपुर के दुकानदार संजय बाजपेयी, सद्दाम हुसैन, अरविंद, राकेश ने बताया कि एक साइड में ही सर्विस रोड बनी है।
अगर दोनों तरफ सर्विस लेन एनएचएआई बनवा दे, तो जाम नहीं लगेगा। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध द्विवेदी ने बताया चौराहे पर वाहनों को निकालने के लिए दो गार्ड लगे हैं। जाम की स्थिति बिंदकी की तरफ से आने वाली गाड़ियों के चलते कभी कभी पैदा होती है।