फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Orthopedic specialists not working for patients

हड्डी रोग विशेषज्ञ तो हैं लेकिन प्लास्टर चढ़ाने का सामान नहीं

Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Orthopedic specialists not working for patients
सीएचसी बिंदकी का बंद ऑपरेशन थिएटर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत कितनी पंगु है, इसका उदाहरण बिंदकी सीएचसी है। अस्पताल में 18 साल बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती तो हो गई लेकिन संसाधनों के अभाव में मरीज रेफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में जुलाई माह में हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ.मनीष चौरसिया की तैनाती हुई थी। 18 साल बाद सीएचसी को हड्डी का डॉक्टर नसीब हुआ। इससे पहले 2003 में हड्डी के डॉ.अनिल गुप्ता यहां तैनात थे। उनके स्थानांतरण के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती तो अब हो गई लेकिन इलाज में संसाधनों की कमी आड़े आ रही है। डॉ.मनीष चौरसिया ने पिछले पांच माह तीन मरीजों की सर्जरी तो की है लेकिन प्लास्टर चढ़ाने के लिए पट्टी और पीओपी आदि सामान न होने के कारण रोजाना मरीज रेफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में फिजीशियन, वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स और सफाई कर्मी के पद भी रिक्त हैं। सफाई कर्मी ना होने से सीएचसी की सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। एक्स-रे कक्ष में डिजिटल एक्स-रे मशीन तो है लेकिन रिपोर्ट निकाल कर देने के लिए एक साल से एक्स-रे फिल्म नहीं है। इससे सीएचसी में आने वाले मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता है।

यह बोले जिम्मेदार
सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीबी सिंह ने बताया कि प्लास्टर सामग्री के लिए कई बार जिले में डिमांड भेजी गई लेकिन सामान नहीं मिला। रिक्त पड़े पदों में तैनाती के लिए भी उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
रिक्त चल रहे पदों पर एक नजर
पद- तैनाती- खाली
फिजीशियन- 1 0 1
स्टाफ नर्स- 8 3 5
वार्ड ब्वाय- 3 1 2
सफाईकर्मी- 3 1 2
(नोट: बाकी पदों पर नियुक्तियां हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed