{"_id":"61fec96196789223524b52a0","slug":"fathepur-news-nutrition-plant-will-be-set-up-in-dhata-women-will-get-employment-fatehpur-news-knp6789162100","type":"story","status":"publish","title_hn":"धाता में बनेगा टीएचआर प्लांट, महिलाओं को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धाता में बनेगा टीएचआर प्लांट, महिलाओं को रोजगार
विज्ञापन
विजयीपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार की आपूर्ति के लिए धाता में बहुत जल्दी ही पोषाहार निर्माण प्लांट का लगाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित करने का काम हो रहा है। प्लांट बनने से करीब एक सैकड़ा महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विजयीपुर और धाता ब्लाक का संयुक्त टीएचआर प्लांट (पोषाहार बनाने का प्लांट) लगेगा। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को वितरित होने वाला पोषाहार व दलिया बनाई जाएगी।
टीएचआर प्लांट बनाने में करीब 90 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्लांट निर्माण में विजयीपुर और धाता ब्लाक से 45-45 लाख रुपये दिए जाएंगे। विजयीपुर ब्लाक में करीब 712 महिला समूह पंजीकृत है।
विज्ञापन
इसमें शासन से करीब 300 समूहों के खाते में एक लाख 10 हजार रुपये भेजे गए हैं। इनसे करीब 30 लाख रुपये जमा हो गया है। पूरा पैसा जमा होने के बाद प्लांट का निर्माण शुरू होगा। मशीनें खरीदी जाएंगी।
प्लांट के लिए जमीन चिह्नित करने का प्रयास हो रहा है। कार्यवाहक ब्लाक मिशन मैनेजर हिमांशु कुमार ने बताया कि प्लांट के लिए समूहों के खातों से संकुल संगठन के खाते में ऑनलाइन 30-30 हजार रुपये ट्रांसफर कराए जा रहे हैं। 45 लाख रुपये देने हैं, इसमें से 30 लाख रुपये जमा हो चुके हैं।