फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Nursing home worker dies, accused of murder

नर्सिंग होम कर्मी की मौत पर हत्या का आरोप

Wed, 23 Feb 2022 07:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Nursing home worker dies, accused of murder
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नरौली चौराहे स्थित एक नर्सिंग होम में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव निवासी अभय प्रताप उर्फ सोनू पासवान (28) करीब पांच साल से एक नर्सिंग होम में काम करता था। पिता दुखी पासवान ने बताया कि नर्सिंग होम में संचालक ने सोमवार शाम बेटे की अचानक मौत होने की खबर दी।
विज्ञापन

बेटे का शव देखकर उन्हें उसकी हत्या किए जाने की आशंका हुई। पिता ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों से बेटे का नर्सिंग होम संचालक से विवाद चल रहा था। उसी खुन्नस में पुत्र की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सुल्तानपुर घोष थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की और गाली गलौज कर थाने से भगा दिया। एक दरोगा ने उसे समझौता करने की धमकी दी।
बेटा अपने पीछे तीन पुत्र आदित्य (8), सुजल (6) व डेढ़ वर्ष की पुत्री उष्मी छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed