{"_id":"61c224f7e36f8269b25ab7a8","slug":"fathepur-news-now-mdm-scheme-will-be-implemented-in-sanskrit-secondary-schools-fatehpur-news-knp670763173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में लागू होगा एमडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में लागू होगा एमडीएम
विज्ञापन
फतेहपुर। मिड-डे-मील योजना अब संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में भी लागू होगी। इसके लिए प्राधिकरण ने आदेश जारी कर दिया है।
माध्यान्ह भोजन योजना वर्ष 2004 से परिषदीय स्कूलों में लागू हुई थी। इसके बाद योजना का दायरा बढ़ाकर इसे सहायता प्राप्त और राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को योजना का लाभ दिया गया। दो साल पहले योजना से मदरसों को लाभांवित किया गया।
अब जिले के 16 संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा छह, सात, आठ (प्रथमा, प्रथम, द्वितीय, तृतीय) के बच्चों को योजना का लाभ दिया जाना है।
इसके लिए प्राधिकरण ने डीआईओएस कार्यालय से संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं समेत पूरा ब्योरा मांगा है। डीसी एमडीएम आशीष दीक्षित ने बताया कि डीआईओएस कार्यालय से संस्कृत विद्यालयों का ब्योरा मांगा गया है। जल्द ही इन स्कूलों के छात्रों को एमडीएम का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।