फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,No clue of those who robbed Saraf

सराफ से लूटपाट करने वालों का नहीं लगा सुराग

Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,No clue of those who robbed Saraf
फतेहपुर। सराफ कारोबारी के साथ लूट करने वालों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। वारदात को संदिग्ध मानकर सराफ के बारे में जरूर जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस को सराफ के कर्ज में डूबे होने का भी पता लगा है। वहीं उसके लाखों की कीमत से नवनिर्मित भवन तक पहुंची है।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के बौंडर गांव निवासी बृजेश उर्फ सोनू सोनी की मनावां गांव में बर्तन और सराफा की दुकान है। उसे गांव के मोड़ पर तालाब के पास घर लौटते समय बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था।
विज्ञापन

सराफ ने पहले 14 लाख की लूट की तहरीर दी थी। जिसे बाद में बदलकर करीब ढाई लाख के जेवरात लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जांच के दौरान पता लगा है कि सराफ ने थोक विक्रेताओं से काफी माल ले उधार ले रखा था। वह कर्ज में डूबा हुआ था। उधर, असोथर कस्बे में एक करीब एक सौ बीस फिट जगह पर बृजेश ने भवन का निर्माण कराया है।

इसमें भी काफी कर्ज सराफ ने लिया है। भवन निर्माण में 25 लाख से अधिक का निवेश हुआ है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि कर्ज में सराफ के डूबे होने की बात सामने आई है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed