फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,No action was taken on the nursing home of Dr. Junaid accused of conversion

धर्मांतरण के आरोपी डॉ. जुनैद के नर्सिंग होम पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,No action was taken on the nursing home of Dr. Junaid accused of conversion
फतेहपुर। धर्मांतरण के आरोपी डॉक्टर जुनैद के नर्सिंग होम पर नोटिस चस्पा करने के बाद स्वास्थ्य विभाग आगे कार्रवाई करना भूल गया। आरोपी के नर्सिंग होम संबंधी दस्तावेजों की जानकारी पुलिस ने विभाग से मांगी थी। उसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शहर के बाकरगंज निवासी डॉ.जुनैद अहमद को किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने के मामले में एक माह पहले पकड़ा गया था। डॉक्टर के पकड़े जाने के बाद संचालक नर्सिंग होम में ताला लगाकर भाग निकले थे।
विज्ञापन

नर्सिंग होम में और भी कई महिलाओं के शोषण और धर्मांतरण कराए जाने की चर्चाएं सामने आई थीं। नर्सिंग होम का पंजीयन भी नहीं होने की बात सामने आई। जबकि नर्सिंग होम बाकरगंज इलाके में सीएमओ कार्यालय के पास सालों से संचालित होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण के तूल पकड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 23 अक्तूबर को नर्सिंग होम में नोटिस चस्पा की थी। इसका कोई जवाब स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिला।
इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसीएमओ डॉ. एसपी जौहरी ने बताया कि नर्सिंग होम में ताला बंद है। इसी वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed