फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Newborn's body landed in canal, police arrived

नहर में उतराया नवजात का शव, पुलिस पहुंची

Thu, 24 Feb 2022 07:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Newborn's body landed in canal, police arrived
नहर से शव निकालता व्यक्ति। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। 20 फरवरी को सरौली मोड़ रारी गांव की ओर नहर में फेंके गए नवजात का शव गुरुवार को नहर में उतराया तो राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और किशोरी, जिसकी मां ने तहरीर दी थी, उसे शिनाख्त के लिए बुलाया। किशोरी ने मौके पर आकर बच्चे की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। हालांकि उसने पुलिस को यह बयान दिया कि बच्चे की मौत स्वाभाविक थी, इसलिए उसे नहर में प्रवाहित कर दिया गया था।
किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने 21 फरवरी को थाने में यह शिकायत की थी कि गांव के एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन

जब वह गर्भवती हुई, तो उसने शादी नहीं की। 20 फरवरी को बेटी ने विजयीपुर पीएचसी में एक लड़के को जन्म दिया, तो युवक व उसके साथी बच्चे को ले जाकर रारी गांव की ओर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे बच्चे की मौत हो गई। चुनावी व्यस्तता के कारण पुलिस ने इस प्रकरण की जांच नहीं की। इस दौरान दोनों पक्ष में समझौते के बात सामने आई। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच जारी रखने की बात कही।
गुरुवार की दोपहर नहर में कुछ लोगों ने एक बच्चे का शव उतराया देखा तो 112 नंबर पर फोन किया। सूचना होते ही एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह, चौकी प्रभारी विजयीपुर प्रशांत कटियार मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने तहरीर देने वाली महिला की बेटी को बुलाया और शिनाख्त कराई तो उसने उसने पहचान कर ली। हालांकि उसने बयान दिया कि बच्चे की मौत रास्ते में स्वाभाविक रूप से हुई थी, ऐसे में उसे नहर में प्रवाहित किया गया था। एसओ किशनपुर आशुतोष ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं।
स्वस्थ था बच्चा और टीका भी लगा
विजयीपुर। अस्पताल प्रशासन ने प्रसव कराने वाली दाई को अस्पताल से हटा दिया है। मामले को लेकर जब पीएचसी विजयीपुर के रजिस्टर देखा गया तो 20 फरवरी को वहां प्रसव की इंट्री मिली। इतना ही नहीं बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था और उसे जन्म के बाद लगने वाले टीके भी लगाए गए थे। इसके तुरंत बाद उसे वहां से ले जाया गया था।

समझौता हुआ और शादी का हुआ प्रयास
बेहद संवेदनशील इस मामले में थाने में तहरीर देने के बाद दोनों पक्ष के बीच समझौते का पत्र भी सोशल मीडिया में जारी हुआ। हालांकि पुलिस ने अपनी जांच जारी रखने की बात कही थी। समझौते के बाद गुरुवार को दोनों पक्ष फाल्गुन गिरि मंदिर में शादी के लिए भी पहुंचे लेकिन इस दौरान शव मिलने की खबर उन्हें मिली तो दोनों पक्ष के लोग वहां से बिना शादी कराए ही चले गए।

नहर से शव निकलवाती पुलिस। संवाद

नहर से शव निकलवाती पुलिस। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed