{"_id":"61586cfa8ebc3e222b44e1cb","slug":"fathepur-news-neighbor-tried-to-rape-by-entering-the-house-fatehpur-news-knp655826936","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गांव के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया कि 10 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का दिनेश प्रजापति उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से उसे पकड़ लिया।
आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, एससा/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।