फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Medical rooms will be opened in every police station of the state

प्रदेश के हर थाने में खोले जाएंगे चिकित्साकक्ष

Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Medical rooms will be opened in every police station of the state
पुलिस लाइन में योजनाओं की जानकरी देते डॉ. केएन सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मानसिक और शारीरिक रूप से पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रखने के लिए प्रदेश के हर थाने में चिकित्सा कक्ष खोलने की तैयारी है। इसके अलावा पुलिस को और हाईटेक करने की तैयारी है। केंद्र सरकार से इसके लिए 76 हजार करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। यह जानकारी पुलिस योजना निदेशक डा.केएन सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में योजना निदेशक ने बताया कि पुलिस कर्मी काम के दबाव में काफी तनाव में रहते हैं। उनके स्वास्थ्य की देखभाल नहीं हो पाती है। प्रदेश के हर थाने में चिकित्सा कक्ष खोलने की योजना का प्रस्ताव शासन के जरिये गृहमंत्रालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

जहां तीन चिकित्सकों और एक फार्मासिस्ट की तैनाती रहेगी। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को 24 घंटे चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा।
मुंबई और दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में पुलिस कर्मियों से आठ-आठ घंटे ड्यूटी का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। परेड में इस्तेमाल होने वाले जूते से पुलिस कर्मियों के सिर पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूतों में बदलाव किया जाएगा। सिर पर गर्म कैप हर मौसम में पुलिस कर्मी लगाते हैं, यह भी नुकसान देय है। कैप और वर्दी में बदलाव किया जाना है।
पीपल के पत्ते के काढ़े से दूर होंगे संक्रामक रोग
डा.केएन सिंह ने पुलिस कर्मियों को जानकारी दी कि हरे पीपल के पत्ते, एक मुट्ठी हरा लटजीरा के पत्ते, एक लौंग, छोटी पिपरी, चार काली मिर्च, एक चम्मच त्रिफला चूर्ण, काला नमक को पीसकर सुबह शाम खाने से सारे संक्रामक रोग दूर होंगे। इसका काढ़ा भी बनाया जा सकता है। इसमें सफेद मदार को भी पीसकर मिलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed