{"_id":"6216310071e87f5b6a323992","slug":"fathepur-news-married-woman-gave-her-life-by-hanging-fatehpur-news-knp6820652188","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
सुमन देवी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
थरियांव। थाना क्षेत्र के अचिंतपुर गांव में पिटाई के बाद विवाहिता ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मृतका के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर गांव निवासी राजकरन लोधी की बेटी सुमन (23) की शादी नौ मार्च 2019 को थरियांव थाना क्षेत्र के अचिंतपुर पिटाई निवासी सुनील लोधी के साथ हुई थी।
सुमन की सास कौशल्या देवी ने बताया कि वह लोग मंगलवार को खेत पर काम करने गए थे। शाम को घर पहुंचे, तो बहू को कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता देेखा। एक साल का पौत्र चारपाई पर रो रहा था।
विज्ञापन
बेटे सुनील ने शव को नीचे उतारा और बहू के घरवालों को सूचना दी। मृतका के पिता राजकरन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ही बेटी को ससुराली प्रताड़ित करते है। वह दहेज की मांग करते थे।
बेटे ने अपनी मां सुमित्रा को चार दिन पहले भी फोन पर मारपीट की बात बताई थी। बेटी की मौत की खबर पर उसके घर पहुंचे तो उसका पति, देवर अनिल कुमार और ससुर रामबाबू गायब थे।
बेटी को उसके पति, देवर, ससुर और सास ने मार डाला है। इसके बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया है। राजकरन ने सुनील, रामबाबू, कौशल्या, अनिल कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
मृतका की मां सुमित्रा देवी ने बताया कि तीन बेटों के बीच इकलौती बेटी सुमन थी। सुमित्रा रो-रो कर बदहवास दिखी। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

थाने में मृतका के गमगीन खड़े माता पिता और मायके पक्ष के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR