{"_id":"61618b498ebc3e62985f6e15","slug":"fathepur-news-married-woman-died-under-suspicious-condition-fatehpur-news-knp657190578","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
महमदपुर गांव रामचरन यादव की पुत्री सुनीता देवी (26) का शनिवार सुबह कमरे में शव पड़ा मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतका सुनीता की पांच माह पहले जोनिहा कस्बे के रायपुरवा मोहल्ले में शादी हुई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि शादी की चौथी आने के बाद से सुनीता ससुराल नहीं गई और मायके में रह रही थी। मानसिक तनाव के चलते सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
मृतका की दो बहने और तीन भाई हैं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार बिना पुलिस को सूचना दिए कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच कराई जाएगी।