{"_id":"6183dd96f0fb937ada092adc","slug":"fathepur-news-major-roads-are-jammed-throughout-the-day-vehicles-will-run-fatehpur-news-knp6621713138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे के प्रमुख मार्ग दिनभर रहे जाम, रेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे के प्रमुख मार्ग दिनभर रहे जाम, रेंगे वाहन
विज्ञापन
बिंदकी के गांधी चौराहे के समीप लगे जाम में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। कस्बे में जाम की समस्या नासूर बन चुकी है। सुबह से लेकर शाम तक लगने वाले जाम से कस्वावासी आजिज हैं। इससे राहगीरों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
गुरुवार को कस्बे में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तक प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या रही। जाम के कारण रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हुआ। कई बार तो मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस फंसी रहीं।
जाम का प्रमुख कारण मुख्य मार्गों के फुटपाथों पर अतिक्रमण हैं और अधूरा बाईपास है। अधूरे बाईपास के कारण कस्बे के अंदर से भारी वाहनों का आवागमन होता है। इससे जाम की समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहनों के हॉर्न के कारण ध्वनि प्रदूषण भी होता है। इससे सड़क किनारे स्थित दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। ईओ नगर पालिका निरुपमा प्रताप ने बताया कि प्रमुख मार्गों के फुटपाथों का अतिक्रमण हटवाया जाएगा। त्योहार के बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया जाएगा।
पुरानी बिंदकी मोहल्ला निवासी वारिस खान ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अधूरा बाईपास का निर्माण आवश्यक है। इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाने चाहिए।
घियाही गली निवासी शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सड़क किनारे पहले अतिक्रमण हटवाने के लिए निकाय अभियान चलाए। इससे फुटपाथ खाली हो जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

वारिस खान। संवाद- फोटो : FATEHPUR