{"_id":"618eb590bb040c355b1fe9f4","slug":"fathepur-news-lakhs-stolen-in-the-house-foreign-currency-also-crossed-fatehpur-news-knp6636106165","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लाखों की चोरी, विदेशी मुद्रा भी की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लाखों की चोरी, विदेशी मुद्रा भी की पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सऊदी अरब में कमाने वाले परिवार के घर से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार में लोग घर लौटकर आए तो उनके होश उड़ गए। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निबहरा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पीछे रहने वाले रियासत अली सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। वह 20 अक्तूबर को पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर आए थे।
वह पत्नी का इलाज कराने बच्चों को लेकर नौ नवंबर को प्रयागराज चले गए। गुरुवार की रात वहां से लौट कर आए। तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
कपड़े, नगदी, गहने, विदेशी मुद्रा समेत सारा सामान गायब था। रियासत ने बताया चोर घर के करीब लगे सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हुए हैं। चोर करीब छह की संख्या में दिखे हैं।
वह घर से बोरियों में भरकर सामान ले जाते दिखे हैं। चोरी की घटना को 10 नवंबर की रात तीन बजे अंजाम दिया गया है। करीब 5 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात, डेढ़ लाख रुपये की नगदी, 4800 रियाल, एलईडी टीवी, बर्तन, कंबल, बच्चों के कपड़े तक चुरा ले गए हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
युवक ने जहर खाया, मौत
अमौली। चांदपुर के धाना गांव में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने छोटे भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार धर्मराज (36) की जहर खाने से शुक्रवार को तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। भाई जगरूप की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति की मौत से पत्नी यशोदा, पुत्र शुभम, सौरभ का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।