फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,incrase,store opreters,patoto,storage rate

स्टोर संचालकों ने बढ़ाया आलू भंडारण रेट

Sun, 14 Feb 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,incrase,store opreters,patoto,storage rate
आदित्य पांडेय, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोर एसोसिएशन - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बाजार में लागत से कम दाम पर मिलने से परेशान आलू किसानों की स्टोर संचालकों ने आलू भंडारण का किराया बढ़ा कर चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अब स्टोर में आलू भंडारण करने पर किसानों को 250 रुपये क्विंटल की दर से किराया जमा करना होगा। जबकि पिछले साल किसानों से 100 रुपये बोरी की दर से किराया लिया गया था।
किसानों ने महंगे दाम पर आलू का बीज खरीद कर बुआई की और जब फसल तैयार हुई तो मंडियों में आलू के दाम घट गए।
अब हालत ऐसी हो गई है कि खाद, बीज व अन्य खर्च निकालना भी किसानों को मुश्किल हो रहा है। ऐसे में जो किसान आलू भंडारण करके बाद में बेचने की सोच रहे थे।
उनकी चिंता स्टोर संचालकों ने बढ़ा दी है। इस समय आलू के भाव भी 500-600 रुपये प्रति क्विंटल के दर से बिक रहा है।
औरेई गांव के किसान दीपक कुमार दुबे ने कहा कि आलू के रेट वैसे भी बहुत कम हैं। स्टोर संचालकों ने भाड़ा 250 रुपये क्विंटल कर दिया है। जो किसानों पर और बोझ बढ़ाएगा। जबकि मंडियों में आलू के दाम बहुत ही कम हैं।
विज्ञापन

मलांव गांव के किसान सूर्यकरन लोधी ने कहा कि बड़े किसान और व्यापारी तो स्टोर संचालकों से मिलकर रेट कम करा लेते है, लेकिन छोटे किसानों को तो जो रेट तय हो गया। उसी हिसाब से किराया जमा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरसोला गांव के किसान हीरालाल पाल ने कहा कि आलू भंडारण का किराया दो-तीन साल में बढ़ा दिया जाता है। जबकि आलू का भाव 500 से 1000 रुपये क्विंटल ही रहता हैं। स्टोर भंडारण का बोझ किसानों पर बढ़ता जा रहा है।

उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोर एसोसिएशन ने जो रेट तय किए हैं। वहीं रेट जिले में लागू किए गए हैं। बिजली का बिल बढ़ गया है। इससे स्टोर के अन्य खर्च भी बढ़ गए हैं। अब 250 रुपये क्विंटल भाड़ा लिया जाएगा। - आदित्य पांडेय, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोर एसोसिएशन।

किसान सूर्यकरन लोधी

किसान सूर्यकरन लोधी- फोटो : FATEHPUR

किसान दीपक कुमार दुबे

किसान दीपक कुमार दुबे- फोटो : FATEHPUR

किसान हीरालाल पाल

किसान हीरालाल पाल- फोटो : FATEHPUR

थरियांव का एक कोल्ड स्टोर

थरियांव का एक कोल्ड स्टोर- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed