फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Husband swings on the noose after a dispute with his wife

पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या

Mon, 14 Feb 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Husband swings on the noose after a dispute with his wife
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में पति ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बांदा कोतवाली देहात के छिनैरा निवासी मुन्ना खान (42) करीब 12 साल पहले अपना गांव छोड़कर ससुराल ललौली थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में रहने लगा था। ससुर मोहम्मद अली को बेटे नहीं था।
विज्ञापन

इसलिए वह दरियाबाद गांव में परचून की दुकान चलाता और पत्नी सोनिया, तीन बच्चों मुस्कान अली, शमीम व साहिल का भरण-पोषण करता था। मुन्ना का शनिवार को पत्नी से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद कमरे में जाकर मुन्ना फांसी के फंदे पर झूल गया। पत्नी ने शाम को पीछे वाले कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के फंदे पर उसे लटकता देखा। तो वह चीत्कार मारकर रोने लगी।

उसकी आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण जमा हो गए। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर मृतक की बहन फुलिया बांदा से ललौली पहुंची।
फुलिया ने बताया कि भाई मुन्ना का अक्सर भाभी से विवाद होता है। इसी वजह से वह तनाव में रहता था। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि घरेलू विवाद पर युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed