फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Husband shot his wife after taking her from home to the field

पत्नी को घर से खेत ले जाकर पति ने मारी गोली

Mon, 07 Feb 2022 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Husband shot his wife after taking her from home to the field
प्रिया दवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा (फतेहपुर)। गड़ोलेपुर गांव में रविवार की रात करीब 10 बजे पत्नी को घर से खेतों पर ले जाकर पति ने अपने साथियों संग गोली मार दी। एक गोली महिला के गले को चीरते हुए निकल गई जबकि दूसरी गोली के छर्रे महिला के पेट पर लगे है।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। घायल महिला को हरदो सीएचसी लाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया। महिला के भाई ने अपने बहनोई व दो अज्ञात के खिलाफ बहन को प्रताड़ित करने व जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गड़ोलपुर (सुजरही) गांव निवासी दिलीप यादव, घर में अपनी मां, पत्नी प्रिया देवी (30) व दो बेटियां माही यादव (8) व मन्नत यादव (2) के साथ रहता है। दिलीप यादव ट्रक चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 10 बजे वह पत्नी प्रिया को किसी बहाने से बाहर लाकर घर से थोड़ी दूर स्थित खेत पर ले आया। जहां प्रिया को दो गोलियां मारी गईं। दो गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े।
जैसे ही वह गांव की सड़क पर आए तो देखा कि दिलीप सड़क पर है और प्रिया खून से लहूलुहान पड़ी है। इस पर चार पहिया वाहन की व्यवस्था कर परिजन उसे हरदो सीएचसी रात करीब पौने 11 बजे लाए।
जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार एक गोली प्रिया के गले को चीरकर निकल गई, जबकि पेट पर छर्रे लगे है।
रात करीब 12 बजे मायके पक्ष को यह खबर मिली तो वह खागा आ गए। सूचना पर एएसपी राजेश सिंह भी घटनास्थल की जांच के लिए पहुंचे।
सोमवार की दोपहर प्रिया के भाई बृजराज यादव निवासी अम्बाई बुजुर्ग थाना सैनी जिला कौशांबी ने अपने बहनोई दिलीप यादव उर्फ भोले व दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

इंस्पेक्टर खागा आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि पति और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। महिला की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल में प्रिया का इलाज करते डॉक्टर। संवाद

अस्पताल में प्रिया का इलाज करते डॉक्टर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed