{"_id":"61b8f0c9e72fd30ef5711b6c","slug":"fathepur-news-hurt-by-girlfriend-s-marriage-young-man-attempted-suicide-fatehpur-news-knp6695696169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
- युवक ने गर्दन में चाकू मारी
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। प्रेमिका की शादी होने की खबर सुनकर मिर्जापुर जिले का युवक मंगलवार शाम खागा कस्बा पहुंच गया। उसने प्रेमिका के न मिलने पर गर्दन में चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
मिर्जापुर के अर्जुनपुर पिपरइहा गांव निवासी राहुल ( 22) का खागा की एक युवती से प्रेम प्रसंग है। वह मंगलवार शाम को खागा पहुंचा। ऐलई गांव के पास सड़क किनारे गर्दन में उसने चाकू मार ली। आसपास के लोगों ने उसे तड़पता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर सीएचसी पहुंची। युवक की हालत डाक्टर ने खतरे से बाहर बताई गई है। युवक ने बताया कि वह प्रेमिका की शादी होने की खबर पर खागा आया था। प्रेमिका के नहीं मिलने से आहत होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दी गई है।
---------
महिला से मारपीट
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बचौली निवासी बाबूराम की पत्नी पूूजा देवी ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि हमलावरों में एक आरोपी रिश्तेदार और उसके साथी हैं। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि आरोपियों को थाने बुलाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
------------
हादसे में युवक की मौत
धाता। थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी धर्मेंद्र (21) मंगलवार गांव के लोगों के साथ चित्रकूट राजापुर हनुमान जी के दर्शन को गए थे। धाता के बमहरौली के पास चलते ट्रैक्टर से उतरते समय धर्मेंद्र फिसल गया और टायर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)