{"_id":"621bc7eec05a866629534d9c","slug":"fathepur-news-homeowner-dies-due-to-kutcha-roof-collapse-fatehpur-news-knp682954115","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत ढहने में गृहस्वामी की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत ढहने में गृहस्वामी की दबकर मौत
विज्ञापन
श्यामचंद्र की फइाल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव में रविवार को एक कच्चे घर की छत भरभराकर ढहने में गृहस्वामी की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गौरा चुरियारा गांव निवासी श्यामचंद्र (31) का घर कच्चा बना था। इसकी धन्नी टूट गई थी, जिसे बदलने के लिए वह धन्नी हटा रहा था। इस दौरान पूरी छत अचानक भर-भराकर कर ढह गई। जिसके मलबे में श्याम चंद्र दब गया।
छत ढहने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटा कर श्याम चंद्र को बाहर निकाला। इसके बाद उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक का एक छह माह का पुत्र अंश है। वह दो भाइयों मूलचंद्र, अमीरचंद्र और दो बहनों गुड़िया, मीना में सबसे बड़ा था। उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी अंजू देवी बदहवास हो गई।
मृतक के चाचा फूलचंद्र ने पुलिस को घटना की सूचना दी। वह मजदूरी से परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।