फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Hindu organizations expressed outrage over the killing of Bajrang Dal worker

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर उबला संगठन

Tue, 22 Feb 2022 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Hindu organizations expressed outrage over the killing of Bajrang Dal worker
बिंदकी कोतवाल को ज्ञापन देते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा/बिंदकी। 20 फरवरी को कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता धर्मवीर हर्षा की हत्या के मामले को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश हैं। मंगलवार को विहिप, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए संयुक्त रूप से राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

खागा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बजरंग दल जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, शोभा अग्रवाल, राजकमल मौर्या, शिव स्वरूप विश्वकर्मा, रमाकांत गुप्त, राजेश कुमार, राहुल विश्वकर्मा, नरेश चंद्र आदि तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता धर्मवीर हर्षा की हत्या को लेकर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि पहले भी इसी तरह से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की हत्या की जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे संगठन में भारी नाराजगी व आक्रोश व्याप्त है। संगठन की ओर से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उसे फांसी दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर राजेंद्र कुमार साहू, संदीप तिवारी, नीरज, रवि कुमार, शिवम सिंह, आशीष कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, शिवशरन सिंह मौजूद रहे।
बिंदकी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बजरंग दल कार्यकर्ता मंगलवार को नगर के बाबा कुटी में एकत्र हुए। नगर संयोजक जयंत चोपड़ा के नेतृत्व में शोकसभा हुई। इसमें कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हुई हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

ललौली चौराहा में एसडीएम के न मिलने पर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर हर्षित द्विवेदी, उदयादित्य आर्य, आदर्श चौहान, दिलीप, सत्यम शर्मा, यश सोनी, विश्वास, हर्षित सविता, संदीप द्विवेदी, सत्यम कश्यप, धीरू पटवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed