फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Goshala's cattle drenched in rain

बीमार गोवंश कीचड़ में पड़े, ठिठुर रहे मवेशी

Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Goshala's cattle drenched in rain
अयाह गौशाला में मरे व बीमार पड़े मवेशी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कड़ाके की सर्दी के बीच चार दिन से हो रही बारिश से गोशालाओं में व्यवस्था की पोल खोल दी है। टिनशेड की कमी से बारिश में भीगे गोवंश ठिठुर रहे हैं। परिसर में कीचड़ भरा होने से गोवंश के लिए बैठने तक की जगह नहीं बची है। भीगा भूसा और पुआल खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शाह प्रतिनिधि के अनुसार अयाह गोशाला में 510 गोवंश हैं। इनकी देखभाल के लिए सात सेवादार लगाए गए हैं। गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था नहीं है।
गोवंशों को बारिश में भीगा पुआल और सूखा भूसा दिया जा रहा है। बारिश में भीगने से गोवंश ठिठुरते रहे हैं। छह-सात गोवंश परिसर में बीमार नजर आए। गोबर का उठान न होने से कीचड़ व गंदगी फैली है।
विज्ञापन

बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार वाहिदपुर गोशाला में 300 मवेशी हैं। चार-पांच मजदूर देखभाल के लिए लगाए गए हैं। मवेशियों को बारिश और ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त टिनशेड नहीं हैं। चार दिन की बारिश और ठंड से गोवंश ठिठुर गए हैं। ठंड से राहत पालने के लिए वे झुंड बनाकर खड़े दिखे। गोवंश को केवल भूसा खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ लालजी यादव ने बताया कि गोशाला में मवेशियों की क्षमता अधिक होने के कारण बारिश में कुछ अव्यवस्था हुई है। मवेशियों को चारा-पानी के लिए मजदूर लगाए गए हैं। बारिश खत्म होते ही सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed