{"_id":"617af7796b826e0d26513798","slug":"fathepur-news-give-weekly-off-to-cleaning-workers-work-in-shifts-fatehpur-news-knp660840199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों को दें साप्ताहिक अवकाश, शिफ्ट में लें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों को दें साप्ताहिक अवकाश, शिफ्ट में लें काम
विज्ञापन
खागा में अतिथि कक्ष में बातचीत करतीं सदस्य छाया देवी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर/खागा। सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक करने के बाद सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छाया देवी ने कहा कि कर्मचारियों से शिफ्ट में काम लें और उन्हें सप्ताह में एक अवकाश जरूर दिया जाए।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बैठक करने के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की। जिसमें सफाई कर्मियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिए जाने की बात कही।
खागा प्रतिनिधि के अनुसार सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य गुरुवार को नगर पंचायत पहुंची। यहां उन्होंने सभी से मुलाकात की और फिर सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक करके उनकी समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
बैठक में शामिल अधिशाषी अधिकारी से उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से एक ही पाली में काम लिया जाए। सप्ताह भर में एक अवकाश देने की व्यवस्था बनाई जाए।
इसके साथ ही उनका वेतन हर माह नियमित रूप दिया जाए और मृतक आश्रितों को नौकरी समय पर दी जाए। इसके साथ ही कर्मियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। इस मौके पर ईओ लालचंद्र व सूरजपाल, दयाल, आशीष मौजूद रहे।