फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Gazala made her name by bringing 24th rank in AIAPGET

ऑल इंडिया 24वीं रैंक लाकर किया नाम रोशन

Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Gazala made her name by bringing 24th rank in AIAPGET
गजाला परवीन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हथगाम। क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव की रहने वाली रहने वाली गजाला परवीन ने आल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट इंट्रेंस इग्जाम (एआईएपीजीईटी) में 24वीं रैंक लाकर अपना व जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गजाला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रमुख व्यवसायी शकील अहमद की छोटी बहन हैं। उनके पिता अनीस अहमद महाराष्ट्र पुलिस ने सब इंस्पेक्टर रह चुके हैं।
मध्य वर्गीय परिवार से जुड़ी गजाला परवीन की इस सफलता पर हुसैनगंज विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख रामा शास्त्री, मनभावन शास्त्री, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित चौरसिया, शायर शिवशरण बंधु हथगामी ने खुशी जताते हुए उनके परिवार को इस सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

गजाला ने नगर के गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर से प्रारंभिक पढ़ाई की है। इसके बाद गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर से बीएमएस की डिग्री हासिल की। अब उन्होंने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा एमडी में यह रैंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed