{"_id":"61be2b086a2c940b7f0120d2","slug":"fathepur-news-gang-rape-by-taking-hostage-girl-pregnant-fatehpur-news-knp6701954185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, युवती गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, युवती गर्भवती
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 11 दिसंबर को युवती के तीन माह की गर्भवती होने का पता चला। इसकी शिकायत करने पर आरोपी युवती को घर ले गए और बंधक बनाकर फिर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक गांव की महिला का आरोप है कि उसकी 23 साल की बेटी के साथ चार साल से बबलू निषाद और उसका साथी प्रदीप निषाद दुष्कर्म कर रहा था। बेटी को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे।
बेटी तीन माह की गर्भवती हो गई। 11 दिसंबर को बेटी के पेट में दर्द हुआ तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने बबलू के घर में शिकायत की, तो आरोपी 11 दिसंबर की रात करीब 12 बजे घर से बेटी को ले गया।
विज्ञापन
13 दिसंबर तक उसे घर में बंधक बनाकर रखा और अपने साथी प्रदीप के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। उसने पुलिस से शिकायत की, तब बेटी को घर से भगा दिया।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।