{"_id":"61be2a394e568467b674b4ae","slug":"fathepur-news-fourth-accused-in-ganesh-murder-case-arrested-fatehpur-news-knp670181692","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी राकेश। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के गणेश हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है।
शाहपुर गांव के गणेश प्रसाद मिठाई दुकानदार थे। वह 12 दिसंबर की रात खेत गए थे। जहां उनकी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी।
हत्याकांड में पुलिस ने गणेश के बटाईदार सुल्तानपुर घोष के मीरापुर निवासी प्यारेलाल लोधी, उसके बेटे धर्मेंद्र और दामाद कमलेश कुमार लोधी निवासी इस्कुरी खागा को गिरफ्तार करके 15 दिसंबर को जेल भेजा है।
आरोपियों ने गणेश पर घर की महिला से छेड़खानी के चलते हत्या करना कबूला था। मृतक गणेश के बेटे रामविशाल ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने आरोपियों में नामजद प्यारेलाल के दूसरे बेटे राकेश को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि पूछताछ में राकेश से पुलिस हत्या का कोई राज उगला नहीं सकी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश को नामजद किया गया था। नामजदगी के आधार पर कोर्ट में पेश किया गया है। विवेचना में साक्ष्य इकट्ठा किए जाएंगे।