फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Four arrested with 2030 liters of adulterated liquor

2030 लीटर मिलावटी शराब के साथ चार गिरफ्तार

Mon, 14 Feb 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Four arrested with 2030 liters of adulterated liquor
पुलिस हिरासत मिलावटी शराब तस्करी के आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए तैयार मिलावटी शराब की खेप बिंदकी कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम शनिवार रात पकड़ ली। इसके साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो शराब दुकानों के सेल्समैन हैं। पुलिस टीम ने 2030 लीटर मिलावटी शराब, क्यूआर कोड, ढक्कन और दो बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रविवार को एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव और स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्रा टीम के साथ ललौली रोड फरीदपुर मोड़ पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो बाइकों को रोका।
विज्ञापन

उनकी बाइक में मिलावटी शराब से भरे दो जरीकेन बंधे थे। एक बोरी से क्यूआर कोड, अंग्रेजी, देशी शराब बोतलों के ढक्कन मिले। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपने नाम सोनू गुप्ता निवासी जमरावां थाना हुसैनगंज, हरीनाथ लोधी निवासी कैमारा वजीरपुर थाना तालगांव जिला सीतापुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूछताछ में छोटे लालपुर प्राथमिक विद्यालय के पास खंडहर में भारी मात्रा में अवैध शराब होने की बात बताई। उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। मौके पर रविशंकर तिवारी निवासी आदमपुर थाना मलवां, सोहनलाल पासवान निवासी एआरटीओ कार्यालय के पास फतेहपुर (मूल निवासी गौरा रुपयी थाना लालगंज जिला रायबरेली) को गिरफ्तार किया।
पुलिस को मौके से नौ ड्रम मिलावटी देशी शराब मिली। सोनू गुप्ता और हरीनाथ लोधी शराब दुकानों के सेल्समैन हैं। पुलिस के मुताबिक बिंदकी, जहानाबाद, कुंवरपुर, फतेहपुर व आसपास के ठेकों और अन्य जगहों पर ये तैयार शराब बेचते हैं।
चुनाव के चलते शराब की खपत बढ़ी है। मौके से कुल 2030 लीटर मिलावटी शराब, ढक्कन देशी शराब की शीशियों 12 हजार ढक्कन, 138 ढक्कन अंग्रेजी शराब, 4700 क्यूआर कोड मिले हैं।
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आए सेल्समैनों की रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेजी गई है। विभाग इसकी जांच करेगा। आरोपी करीब डेढ़ साल से मिलावटी शराब का धंधा कर रहे थे। यह पहली बार जिले में पकड़े गए हैं। अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार का ईनाम दिए जाने की घोषणा की।
50 लीटर केमिकल से 150 सौ लीटर बनती शराब
स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि यह लोग शराब बनाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करते है। 50 लीटर केमिकल से 150 लीटर शराब तैयार होती है। केमिकल हरियाणा, दिल्ली से आता है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र से ही तीन जनवरी को भी भारी मात्रा में शराब तैयार किए जाने का केमिकल बरामद हुआ था।

शराब माफिया के पड़ोसी गांव का एक आरोपी
आदमपुर गांव का रहने वाला रविशंकर तिवारी मीरमऊ के शराब माफिया के पड़ोसी गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले में मीरमऊ के शराब माफिया का रविशंकर से लिंक होने का अनुमान लगा रही है। पुलिस ने रविशंकर से शराब माफिया के बारे में भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed