{"_id":"61a285fa13500b093c776057","slug":"fathepur-news-footage-of-cctv-cameras-installed-along-the-highway-fatehpur-news-knp6663002126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की खंगाली फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की खंगाली फुटेज
विज्ञापन
खागा। संग्रामपुर सानी में टाइल्स कारोबारी के साथ हुई 35 हजार रुपये की लूट के मामले में फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने शनिवार को कारोबारी व उनके यहां काम करने वाले कर्मी से बातचीत की।
इसके साथ ही हाईवे किनारे जिन प्रतिष्ठानों में कैमरे लगे हुए हैं, उनकी फुटेज खंगाली। हालांकि टाइल्स कारोबारी ने नया कैमरा सेट लगा लिया हैं।
खागा कोतवाली के संग्रामपुर सानी हाईवे किनारे रहने वाले रमाशंकर विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना जाली वाले टाइल्स कारोबारी हैं। उनके घर के ग्राउंड फ्लोर पर उन्होंने शोरूम खोल रखा है।
शुक्रवार की शाम करीब छह बजकर दस मिनट पर बाइक सवार दो बदमाश चेहरा ढककर आए और टाइल्स देखने लगे। दुकान पर रमाशंकर के साथ उनका सहयोगी ज्ञानचंद्र उर्फ मजनू था।
विज्ञापन
ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने मजनू को दुकान से बाहर ले जाने के लिए कहा कि उन्हें टाइल्स पसंद नहीं है, कोई दूसरा डिजाइन हो तो दिखाएं। यह सुनकर रमाशंकर ने मजनू को उनके साथ खागा जीटी रोड स्थित अपने दूसरे प्रतिष्ठान पर ले जाने को कहा।
दोनों बदमाश अपनी बाइक से मजनू के साथ खागा के लिए निकले और ओवरब्रिज के पास ही चकमा देकर वापस दुकान में आ गए। रमाशंकर कुछ समझते इससे पहले ही एक बदमाश ने उन्हें तमंचा सटाकर पीट दिया।
इसके बाद जेब में रखे 32 हजार व गल्ले से तीन हजार रुपये लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने इस प्रकरण में छानबीन शुरू की है। शनिवार को हाईवे किनारे जिन प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी थे, उन्हें चेक किए गए लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।
पुलिस ने रमाशंकर विश्वकर्मा से शनिवार को दोबारा घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली और मजनू से भी पूछताछ की। रमाशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद घर में सीसीटीवी का पूरा सेटअप नया लगाया है।
पुराना डीबीआर मरम्मत में पड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर खागा आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जांच के लिए टीमें बनाकर छानबीन कराई जा रही है।
सराफा गली में करोड़ों का कारोबार
नगर की सराफा गली में रोजाना करोड़ों का कारोबार होता है। यहां के अधिकांश कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी लगा रखे हैं लेकिन प्रतिष्ठान के बाहर और सड़क की ओर एक भी कैमरे नहीं लगाए हैं।
जबकि कुछ ही कारोबारियों ने सड़क को कवर करते हुए कैमरे लगाए हैं। जबकि सुबह से शाम तक इस मार्केट में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रहती है और हर समय खतरा बना रहता है। कोतवाली पुलिस बैठक करके व्यापारियों को पूर्व में कैमरे के लिए निर्देशित भी किया था लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।