फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Five and a half lakh stolen from the house of e-rickshaw agency operator

ई रिक्शा एजेंसी संचालक के घर से साढ़े पांच लाख की चोरी

Fri, 28 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Five and a half lakh stolen from the house of e-rickshaw agency operator
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ई-रिक्शा एजेंसी संचालक के घर का बुधवार रात ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरों ने पार कर दिए। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला नवइया तालाब के पास रहने वाले मोहम्मद इरफान परिवार के साथ 25 जनवरी को ससुराल प्रयागराज गए थे। 26 जनवरी की सुबह गेट का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन

करीब दोपहर दो बजे वह परिवार के साथ वापस लौटे। पहली मंजिल के कमरे के दरवाजे पर लगा ताला टूटा पाया। इरफान ने बताया कि कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर तीन लाख रुपये नकद और सोने, चांदी के ढाई लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। चोर करीब सवा एक बजे घर में घुसे और करीब 40 मिनट बाद निकले। चोरों ने चेहरे में मफलर बांध रखा था। इस वजह से उनके चेहरे साफ नहीं दिख रहे थे।

नगदी उनकी राधानगर स्थित ई रिक्शा एजेंसी की है। एजेंसी का कैश 26 जनवरी की वजह से उन्होंने घर में ही रखा था। चोरी की तहरीर इरफान के भाई इमरान की ओर से मुराइनटोला चौकी में दी गई। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज खंघालती पुलिस। संवाद

सीसीटीवी फुटेज खंघालती पुलिस। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed